महाशिवरात्रि २०२३ उत्सव के अष्टम दिवस पर महादेव प्रातः जलाभिषेक तो सायंकाल दुग्धाभिषेक किया गया.

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को महाशिवरात्रि उत्सव के अष्टम दिवस पर मीरजापुर (प्राचीन गिरिजापुर) के राजाधिराज के रूप में प्रसिद्ध श्री बूढ़ेनाथ महादेव मन्दिर में देवाधिदेव महादेव का प्रातः गंगाजल से जलाभिषेक व सायंकाल दुग्धाभिषेक किया गया। नगर के हजारों की संख्या में शिव भक्त अपने-अपने घरों से पात्र लेकर गंगा घाट से जल भरकर हर-हर महादेव बोलते हुये बाबा बूढ़ेनाथ का कुण्ड गंगाजल से भर दिये।

जिसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महिलाओं द्वारा भगवान का भजन-कीर्तन व नृत्य का आयोजन रात्रि 8 बजे तक चलता रहा तत्पश्चात पुरुषों द्वारा देर रात्रि तक भजन संध्या में एक से एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की गई.

प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर श्री बूढ़ेनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ सीओ सिटी परमानंद जी के नेतृत्व में यात्रा मार्ग पर रुट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

कल दिनांक 18.02.2023 शनिवार महाशिवरात्रि के पावन उत्सव पर महादेव व माता पार्वती की पालकी यात्रा अपरान्ह 12 बजे बूढ़ेनाथ मन्दिर प्रांगण से नगर भ्रमण हेतु निकाली जायेगी।

विशेष आग्रह :-
=========
समस्त शिव भक्तों से श्री बूढ़ेनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा निवेदन है कि देवाधिदेव महादेव व जगद्जननी माता पार्वती की इस पावन पालकी यात्रा में अपनी उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करें।