Mission

“सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः”

मानव कल्याण के लिये एवं राष्ट्र निर्माण के लिये तथा सनातन संस्कृति के द्वारा विश्व कल्याण की भावना से आश्रम द्वारा संचालित “विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच” द्वारा प्रति वर्ष कई सामाजिक/सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सकुशल आयोजन नगर के अनन्यानन्य सामाजिक/सांस्कृतिक संगठनों के सहयोग से किया जाता है. जैसे चैती महोत्सव, कजली महोत्सव, वर्षा मंगल महोत्सव, गंगा सफाई अभियान, सद्भावना यात्रा, देव दीपावली, पालकी यात्रा, स्वास्थ्य शिविर, प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, अन्न क्षेत्र भण्डारे इत्यादि.