महाशिवरात्रि २०२३ उत्सव के चतुर्थ दिवस पर महादेव का भांग (विजया) से अभिषेक किया गया.

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से महाशिवरात्रि उत्सव २०२३ का हर्षोल्लास के साथ प्रारम्भ हो चुका है।

उत्सव के चतुर्थ दिवस फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानि दिनांक १३.०२.२०२३ को महादेव का भांग (विजया) से अभिषेक किया गया.

मीरजापुर (प्राचीन गिरिजापुर) के राजाधिराज के रूप में प्रसिद्ध श्री बूढ़ेनाथ महादेव मन्दिर में आज देवाधिदेव महादेव का भांग (विजया) से अभिषेक किया गया। महन्थ डॉ योगानन्द गिरि जी के अनुसार आगामी दिनों में महाशिवरात्रि पर्व तक नित्य प्रति सायं 5 बजे महादेव का अभिषेक निम्नवत सुनिश्चित किया गया :-

दिनांक                         अभिषेक
======                      ======
10.02.23                      पुष्प से
11.02.23                      केसर से
12.02.23                      फलों के रस से
13.02.23                      भांग से
14.02.23                      चन्दन से
15.02.23                      भष्म से
16.02.23                      इत्र से
17.02.23                      जल से

माता पार्वती का अभिषेक
दिनांक 15.02.2023 व 16.02.2023 को माता पार्वती का भी हल्दी व कुमकुम से अभिषेक किया जायेगा।

भजन/कीर्तन
महिलाओं द्वारा सायं 5:30 बजे से सायं 7:30 बजे तक व पुरुषों द्वारा रात्रि 8 बजे से प्रतिदिन भजन/कीर्तन का आयोजन सुनिश्चित किया गया।

आमन्त्रण :-
आप सभी शिव भक्त सनातन धर्म के इस अति पावन महाशिवरात्रि उत्सव के उपरोक्त आयोजनों में सपरिवार इष्ट-मित्रों सहित पधार कर इन सुखद पलों का पुण्य लाभ अर्जित करने हेतु सादर आमन्त्रित हैं।